Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

प्रखर राष्ट्रवादी संत थे जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानंद: महाराज

प्रखर राष्ट्रवादी संत थे जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानंद: महाराज

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव समारोह में भी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

हरिद्वार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ब्रह्मलीन जगद्गुरू, महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज की षोडस पुण्यतिथि पर आयोजित भागवत सप्ताह में शिरकत करने के पश्चात बीएचईएल (रानीपुर) में आयोजित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव समारोह में पहुंचकर गुरु रविदास मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की।

जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानन्द महाराज की षोडस पुण्यतिथि पर आयोजित भागवत सप्ताह एवं भण्डारे भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पर श्री महाराज ने कहा कि स्वामी प्रकाशानंद प्रखर राष्ट्रवादी संत थे। उनके राम जन्मभूमि में राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। वह महान व्यक्तित्व के महापुरुष थे और संस्कृत और संस्कृति के महान संवाहक भी थे।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बीएचईएल (रानीपुर) में आयोजित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे और मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास को नमन करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी का समानता और समरसता पर आधारित संदेश समाज की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। गुरु रविदास जी उन महान संतों में से एक हैं जिन्होंने समाज में फैली बुराईयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए हमेशा जातिवाद को त्यागकर प्रेम से रहने की शिक्षा दी। रविदास जी के अनमोल विचार आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top