Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

प्रथम नार्थ वैली फुटबॉल कप-2023 के समापन कार्यक्रम में पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

देहरादुन।सोमवार प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या पवेलियन ग्राउंड पहुंची जहां वह एवरेस्ट स्टार समूह द्वारा आयोजित प्रथम नार्थ वैली फुटबॉल कप-2023 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुई।यह टूर्नामेंट 16 मार्च से शुरू हुआ जिसका कि आज समापन हुआ,इस दौरान आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में अलग-अलग टीमों ने प्रतिभाग किया।आज का फाइनल मुकाबला सिटी यंग और कैंट फोर्ट के बीच खेला गया जिसमें सिटी यंग की टीम विजयी रही। खेल मंत्री ने कहा कि दोनो ही टीमों ने टीम भावना के साथ खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार खेल दिखाया।साथ ही खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्री ने सम्मानित करने के साथ सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल विभाग खिलाड़ियो की प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।सरकार और खेल विभाग ने खिलाड़ियो के लिए कई सारी योजनाए चलाई हैं जिससे कि आने वाले समय मे खिलाड़ियो को लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनकर तैयार होगा जिसमें प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में खेल के क्षेत्र में एक क्रांति लाई है, कहा कि उनके मार्गदर्शन में जारी खेलो इंडिया की योजना भविष्य में निःसंदेह शानदार परिणाम देगी और साथ ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी राज्य में खेल के क्षेत्र में खेलों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इससे राज्य में खेलों के प्रति युवाओं में एक नई जागरूकता पैदा हुई है।

इस अवसर पर एवरेस्ट स्टार समूह के चैयरमेन नितेन्द्र सिंह बोरा जी,संयुक्त निदेशक खेल एस.के.शार्की जी,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग जी सहित गणमान्य अतिथि व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top