Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

प्रदीप रमोला ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान,24 अप्रैल को PM मोदी करेंगे सम्मानित

देहरादून।प्रतापनगर के युवा ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा, प्रदीप चंद रमोला की मेहनत से यह पुरुष्कार ब्लॉक प्रतापनगर को मिल रहा है। आपको बताते चलें कि नई टिहरी पीजी कॉलेज से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले प्रदीप चंद रमोला ने विश्विद्यालय प्रतिनिधि के तौर पर नई टिहरी से राजनीति की शुरुआत की, राजनीति उनको एक तरह से विरासत में मिली क्योंकि उनके पिता पूरण चंद रमोला पूर्व में पट्टी ओण के रमोलगॉव के प्रधान व प्रतापनगर के पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रहे हैं, पिछली पंचवर्षीय में प्रदीप चंद रमोला प्रतापनगर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख थे तो अभी वो ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बेहद विनम्र,मृदुभाषी व मिलनसार छवि के प्रदीप चंद रमोला को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों पुरुष्कार मिलने की खबर से प्रतापनगर क्षेत्र में खुशी की लहर है, प्रतापनगर वासियों का कहना है कि ये हमारे लिए सुखद है कि एक ग्राम प्रधान के रूप में श्री प्रदीप चंद रमोला से हमारी गॉव व क्षेत्र के विकास से सम्बंधित तमाम विषयों पर चर्चा होती रहती है, ग्राम प्रधानों ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान देने वाले हमारे ब्लॉक के प्रमुख प्रदीप चंद रमोला को आज देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली कहा कि मेरी ग्राम पंचायत लिखवार गॉव (भदूरा)की तरफ से प्रदीप चंद रमोला को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।

चन्द्रशेखर पैन्यूली के अलावा राहुल राणा,नथी सिंह राणा,विजय पोखरियाल,चन्द्रवीर सिंह,देवराज,हर्षमणि डिमरी,युद्धवीर सिंह,विपिन सिंह आदि लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top