Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से ही आज योग को पूरा विश्व अपना रहा है- रेखा आर्या

देहरादून:। कैबिनेट मंत्री माननीय श्रीमती रेखा आर्या जी आज पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार , भारतीय प्राणी सर्वेक्षण उत्तरी केंद्र देहरादून व माटी संस्था के साथ बिल्डिंग ड्रीम फाउंडेशन के सहयोग से भारतीय प्राणी स्थल देहरादून में आज भारत की आजादी के 75 वर्ष को मनाने के लिए कार्यक्रम ” योग दिवस 2022″ , जिसकी थीम “मानवता के लिए योग” है में शामिल हुई । साथ ही इस दौरान उन्होंने नेचर ट्रेल का शुभारम्भ भी किया व प्राणी सर्वेक्षण के पारिस्थितिकी म्यूजियम का अवलोकन भी किया।

8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय मंत्री महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि अगर हमें बिना पैसे के अपने आप को फिट रखना है तो हमें भारत की प्राचीन पद्धति योग को अपनाना होगा। ऋषि मुनियों के हजारों सालों के अथक प्रयासों के बाद उन्होंने मानव के लिए स्वस्थ जीवन को बनाने के लिए योग पद्धति को ईजाद किया लेकिन धीरे- धीरे हमारा समाज इन सबको भूलता गया । उन्होंने कहा कि शायद ही 2014 से पहले किसी को योग के बारे में पता होगा, लेकिन हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे विश्व को योग के लिए आह्वान किया जिसके फलस्वरूप 170 देशों ने अपनी सहमति दी जिसके बाद आज हम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व स्तर पर मना पा रहे हैं। माननीय मंत्री जी ने कहा कि अगर हमें बिना पैसे के स्वस्थ रहना है और डॉक्टरों के चक्कर नहीं काटने हैं तो हमें योग अपनाना होगा।

इस दौरान माननीय मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी ने आये बच्चों, वैज्ञानिकों व अन्य लोगों के साथ योग भी किया।

मंत्री महोदया ने कहा कि योग केवल इस दिन तक सीमित न होकर सभी को अपने जीवन में हर दिन अपनाना होगा तभी हम स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।

इस दौरान डॉ. गौरव शर्मा, प्रभारी अधिकारी, और भारतीय प्राणी सर्वेक्षण विभाग के प्रमुख, उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून; डॉ. कैलाश चंद्र, पूर्व निदेशक, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय, कोलकाता; डॉ. रंजीत सिंह, वैज्ञानिक-जी और प्रमुख, कीट विज्ञान विभाग, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून; डॉ। एस.के. सिंह, प्रभारी अधिकारी और कार्यालय प्रमुख, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून; प्रो. वी के वालिया, जूलॉजी विभाग, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और श्री विपिन चौधरी, प्रबंध निदेशक, राणा फार्म क्लब, देहरादून, डॉ सुरभी जायसवाल , श्री रंजीत जी सहित अन्य अधिकारी, वैज्ञानिक व कर्मचारीगण मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top