Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ा

[ad_1]

न्यूयॉर्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 75ः है। वे पिछले दो साल से लगातार इस रेटिंग में टॉप पर बने हुए हैं।

इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 41ः की रेटिंग के साथ 11वें नंबर पर हैं। पिछली बार वे छठवें नंबर पर थे। वहीं ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन इस बार 10वें से 20वें स्थान पर खिसक गए। रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्‍ट्रपति आंद्रेस मेनुएल लोपेज ओब्राडोर रहे, जिन्हें 63ः लोगों ने वोट किया। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस हैं, जिन्हें 58ः लोगों ने पसंद किया। यह सर्वे इस साल 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच किया गया था।

पहले भी रह चुके हैं नंबर-1
मोदी इस रेटिंग लिस्ट में पिछले दो साल से लगातार टॉप पर बने हुए हैं। जनवरी में कराए गए पिछले सर्वे में भी पीएम मोदी की लोकप्रियता सबसे ज्यादा थी। इसी साल 13 से 19 जनवरी के बीच 71ः लोगों की पसंद के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने थे। सितंबर 2021 में मोदी को फिर से सबसे चर्चित और लोकप्रिय नेता का दर्जा मिला था। इससे पहले मई 2020 में 84ः लोकप्रियता के साथ सूची में पहला स्थान हासिल किया था।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गिरी लोकप्रियता
द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक, भारत में कोरोना की दूसरी लहर (साल 2021) के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग (लोकप्रियता में गिरावट) पीक पर थी। तब कोरोना के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया था। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस मुश्किल हालात से जल्द ही निजात पा लिया।

मई 2020 में सबसे ज्यादा 84ः पर थी अप्रूवल रेटिंग
प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग मई 2020 में सबसे ज्यादा 84ः पर थी। तब भारत कोरोना महामारी से बाहर निकल रहा था। इसी साल जून में जारी हुई अप्रूवल रेटिंग की तुलना में इस बार प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग बेहतर हुई है। जून में च्ड मोदी की अप्रूवल रेटिंग 66ः थी। मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग में गिरावट भी आई है। करीब 25ः की गिरावट के साथ अब यह लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर है।

ऐसे बनती है अप्रूवल-डिसअप्रूवल रेटिंग
द मॉर्निंग कंसल्ट अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग 7 दिनों के मूविंग एवरेज के आधार पर निकालती है। इस कैलकुलेशन में 1 से 3 प्रतिशत तक का प्लस-माइनस मार्जिन होता है। यानी अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग में 1 से 3 प्रतिशत तक की कमी या वृद्धि हो सकती है। इस आंकड़े को तैयार करने के लिए मॉर्निंग कंसल्ट ने भारत में करीब 2126 लोगों का ऑनलाइन इंटरव्यू किया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top