Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

प्रधानमंत्री 31 मई को शिमला, हिमाचल प्रदेश में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ करेंगे बातचीत

[ad_1]

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, रायपुर में और केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, मैनपाट में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में भारत सरकार के नौ मंत्रालयों और विभागों में फैली लगभग सोलह योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे । गरीब कल्याण सम्मेलन नाम का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 31 मई, 2022 को शिमला में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के लाभार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे । प्रधानमंत्री 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे । साथ ही राज्य की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और केवीके केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । कार्यक्रमों की इस श्रृंखला के तहत, योजना के लाभार्थी मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यों और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे ।
 दो चरणों वाले कार्यक्रम के तहत राज्य/जिला/केवीके स्तर का समारोह सुबह 9.45 बजे से शुरू होगा और लगभग 11.00 बजे ये राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम से जुड़ जाएंगे । राष्ट्रीय कार्यक्रम का दूरदर्शन के माध्यम से अपने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा ।

राष्ट्रीय कार्यक्रम को वेबकास्ट करने का भी प्रावधान किया गया है, जिसके लिए लोगों को खुद को पंजीकृत करने की आवश्यकता है । इसे अन्य सोशल मीडिया चैनलों जैसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से भी देखा जा सकता है ।

इसी श्रृंखला के तहत केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटिक स्ट्रेस (एनआईबीएसएम), रायपुर में और केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।
यह उम्मीद की जाती है कि यह बातचीत न केवल नागरिकों के जीवन को आसान बनाने वाली इन योजनाओं के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को उजागर करेगी, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं पर सरकार को भी बताएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि देश की प्रगति के लिए कोई भी पीछे न छूटे ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top