Headline
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में विकासखंड रायपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया

देहरादून दिनांक 13 जुलाई 2023। प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून सुबोध उनियाल जी की अध्यक्षता में विकासखंड रायपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 150 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतें नगर निगम 31, लोनिवि की 24, विद्युत विभाग 20, वन विभाग की 8, जल निगम 08, सिंचाई 20, जल संस्थान 06, राजस्व 13, एमडीडीए 05, समाज कल्याण 04, नलकूप 03, बाल विकास 02, पशुपालन 01, पुलिस 01, वित्त 01, शिक्षा विभगा 03 लोक निर्माण विभाग से संबंधित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त वन विभाग, समाज कल्याण, पशुपालन विभाग,वन, एमडीडीए आदि से संबंधित प्राप्त हुई।

माननीय मंत्री ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवस्थाओं को सरलीकरण कर समाधान करने का है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनका समयबद्ध समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनमानस की छोटी-छोटी समस्याएं होती है जिनका निस्तारण अधिकारी स्वयं अपने स्तर पर कर सकते हैं, तथा जिनका निस्तारण उच्चस्तर पर होना है ऐसी शिकायतेां को अपने उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को प्रेषित करें। उन्होंने अधिकारियों को जनमानस से नम्रता पूर्वक व्यवहार करने की अपेक्षा की। कहा कि अधिकारी सौहार्दपूर्ण माहौल में जनमानस की समस्याएं सुने तथा अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुए समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखें ऐसा करने से जनमानस में अधिकारियों के साथ ही सरकार के प्रति विश्वास एवं सम्मान बढ़ता है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनमानस की शिकायतों पर व्यवहारिकता का परिचय देते हुए प्राथमिकता से उसका निस्तारण करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश जारी करें।

जनसुनवाई विकासखंड रायपुर में धनराशि रू0 2.5 करोड़ की लागत से नव निर्मित पशु चिकित्सालय में तकनीकी कार्मिक तैनात न किए जाने की शिकायत पर माननीय मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की जिस पर उन्होंने अवगत कराया कि चिकित्सालय में संविदा के माध्यम से कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है।

उन्होंने पेयजल से संबंधित शिकायतों पर कहा कि जनपद में 6 डिवीजन होने के बावजूद पेयजल सम्बंधी शिकायतें नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अपर राजीव नगर में सीवर संबंधी शिकायतों पर जल संस्थान को कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। लाडपुर में वार्ड नंबर 63 में पानी की शिकायतों पर तत्काल समाधान के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में दिव्यांग पेंशन हेतु आए दिव्यांग युवकके आवेदन दिव्यांग पर माननीय मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर माननीय क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने माननीय मंत्री के रायपुर विकासखंड में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया। कहा कि समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण होगा।

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने माननीय प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून तथा स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। जानकारी देते हुए बताया की माननीय प्रभारी मंत्री जी के जनपद में पूर्व में आयोजित किए गए जनसुनवाई कार्यक्रमों में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए समस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण करें।

जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री जी ने क्षेत्रीय विधायक रायपुर के साथ मालदेवता के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के साथ ही द्वारा खेरी गांव का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी एवं सचिव सिंचाई एवं सचिव आपदा प्रबन्धन को दूरभाष पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होनें अधिकारियों को क्षेत्र में संचालित निर्माण को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, ब्लाक प्रमुख रायपुर ममता देवी, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित राजस्व एवं समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top