Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने -अपने घरों को दीपों से सजाने का करे कार्य,मनाएं दीपावली-रेखा आर्या

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने -अपने घरों को दीपों से सजाने का करे कार्य,मनाएं दीपावली-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दैनिक जागरण कार्यालय में श्रीरामोत्सव “सबके राम” के तहत दीप वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ,किए दीप वितरित

देहरादून।आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या दैनिक जागरण(देहरादून) के पटेलनगर कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने श्रीरामोत्सव “सबके राम” के तहत दीप वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही उपस्थित समस्तजनों को दीप वितरित किए।उन्होंने दैनिक जागरण अखबार की इस मुहिम की सराहना की और कहा कि जागरण अखबार लोगो मे जनजागृति का काम करने के साथ ही लोगो को श्रीराम से जोड़ने का कार्य कर रहा है।कहा कि वह दैनिक जागरण परिवार को बधाई देती हैं कि वह जन-जन तक प्रभु श्रीराम की अलख को जगाने का पुनीत कार्य कर रहें हैं।

कैबिनेट मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति के मन तक भगवान श्रीराम की ज्योति प्रज्वलित हो चुकी है और प्रत्येक दिन भगवान श्रीराम को याद किया जा रहा है।साथ ही उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप लोग 22 जनवरी प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने -अपने घरों को दीपों से सजाएं और दीपावली मनाएं। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हम समस्त सनातनियों की सबसे बड़ी विजय है,यह उत्सव दीपावली से बहुत ज्यादा खास है।प्रभु श्रीराम कण-कण के आधार हैं, विश्व के रचयिता हैं और परमपिता हैं।यही नहीं प्रभु श्रीराम के आदर्शो को जिसने भी जीवन में उतार लिया समझो उसने जीवन के संघर्षों से लड़ना सीख लिया। साथ ही सभी से श्रीराम के आदर्शो व उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उसपर चलने का आह्वाहन किया।

इस अवसर पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री दीपक गुलाटी जी, दैनिक जागरण के स्टेट हेड श्री कुशल कोठियाल जी, GM श्री अनुराग गुप्ता जी, श्री विकास धूलिया जी सहित दैनिक जागरण परिवार के समस्त पत्रकार बंधु व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top