Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान : धामी

नैनीताल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के काश्तकार पहाड़ में प्रचलित परंपरागत खेती में आधुनिक तकनीकी ज्ञान को शामिल कर भूमि की उत्पादकता के साथ फसलों का उत्पादन भी बढ़ा रहे हैं। आत्मनिर्भर प्राकृतिक किसान योजना के तहत राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को राज्य अतिथि गृह स्थित शैले कॉटेज से गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से संबंधित वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को प्राकृतिक दृष्टि से परंपरागत खेती के लिए उपयुक्त बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कुल कृषि योग्य भूमि में से 2.17 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को जैविक कृषि के तहत आच्छादित किया गया है।

राज्य में पांच करोड़ रुपये से प्राकृतिक कृषि नमामि गंगा कॉरिडोर को शुरू किया जा रहा है। इस योजना से गंगा तट पर पांच किमी की परिधि को प्राकृतिक कृषि के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इसका अधिक से अधिक लाभ राज्य के किसानों को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top