Headline
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

बढऩे लगे कोरोना केस…2 साल बाद फिर लगा लॉकडाउन, टेस्टिंग पर जोर

शंघाई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। शंघाई की करीब 1 करोड़ जनता दो साल बाद इस समय बेहद सख्त लॉकडाउन के दौर से गुजर रही है। चीन में कोरोना को रोकने के लिए यह सख्त लॉकडाउन ऐसे समय पर लगाया गया है जब दुनिया अब इस महामारी के साथ जीना सीख चुकी है। इसके साथ ही व्यापक टेस्टिंग शुरू की गई है। चीन के इस ऐलान से दुनियाभर में खलबली मच गई। तेल के दामों में तेजी से गिरावट आई है। व्यापारियों को डर है कि इस लॉकडाउन से डिमांड में कमी आ सकती है।  चीन के सख्त लॉकडाउन की नीति से दुनिया की अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजार संकट में जा रहे हैं। वह भी तब भी रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और दुनिया में महंगाई आसमान छू रही है।

शंघाई की कुल आबादी 2.50 करोड़ है। यहां मार्च की शुरुआत से केस बढऩे लगे थे और अब यह ओमीक्रोन वेरिएंट का हॉटस्पॉट बन चुका है। रविवार को शंघाई में रिकॉर्ड 3,450 नए मामले सामने आए हैं। यह देश के कुल केस का करीब 70प्रतिशत है। इनमें से 50प्रतिशत मामलों में संक्रमण के लक्षण साफ नजर आ रहे हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को 4,500 से ज्यादा नए घरेलू मामलों की जानकारी दी। यह एक दिन पहले के मुकाबले 1,000 कम है। चीन के वुहान शहर में पहला केस 2019 के अंत में आया था। अगर संक्रमण के पहले हफ्ते को छोड़ दें तो चीन में अब केस ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top