Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम 10 मार्च से फिर शुरू होगा

चमोली।कड़ाके की ठंड के कारण बीते जनवरी माह में रोका गया बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान का काम अब आगामी दस मार्च से शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग पीआईयू (प्रोजेक्ट इंप्लीमेशन यूनिट) की ओर से सबसे पहले रीवर फ्रंट के कार्य किए जाएंगे।बदरीनाथ धाम में अभी करीब दो फीट तक बर्फ है। आगामी दिनों में बर्फबारी नहीं होती है तो बर्फ भी पिघल जाएगी। इसी प्रत्याशा में पीआईयू ने दस मार्च से मास्टर प्लान के कार्य शुरू करने की योजना बनाई है।

बदरीनाथ मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। मास्टर प्लान की जिले से लेकर पीएमओ स्तर पर मॉनिटरिंग चल रही है। चमोली के जिलाधिकारी प्रति सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हैं।पीआईयू वीके सैनी ने बताया कि रीवर फ्रंट के साथ ही शेषनेत्र झील, बदरीश झील, अराइवल प्लाजा, लूप रोड के अंतिम चरण का काम शुरू किया जाएगा। मौसम को देखते हुए अभी दस मार्च से बदरीनाथ में काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मजदूरों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top