Headline
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

बद्रीनाथ धाम पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार, चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बद्रीनाथ धाम पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार, चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

देहरादून। सोमवार को उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार बद्रीनाथ धाम पहुँचे। यहां यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए डीजीपी ने सूरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को निर्देश दिया कि चार धाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं का ध्यान “अतिथि देवो भव” की भावना से किया जाना चाहिए।

गढवाल भ्रमण के दौरान डीजीप अभिनव कुमार ने 20 और 21 मई(सोमवार और मंगलवार) को चारधाम यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए बद्रीनाथ धाम का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर के आस-पास के स्थानों की सुरक्षा एवं मन्दिर के बाहर एवं अन्दर की सुरक्षा व्यवस्थाओं और भीड़ नियंत्रण के लिए बनाये गये पुलिस प्रबन्धन का जायजा लिया। इसके बाद डीजीपी ने श्रद्धालुओं से बातचीत भी किया।

इस दौरान उनके विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे जवानों की हौसला अफजाई करते हुए डीजीप ने निर्देश दिया कि चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालु हमारे अतिथि के समान है, हमें अतिथि देवो भव: की भावना के साथ यात्रियों की सुरक्षा एवं सहयोग करते हुए श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सहभागी बनकर उन्हें सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके श्री हरि के दर्शन कराकर उनकी सुखद यात्रा संपन्न करवानी है।

उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं के साथ मधुर एवं विनम्र व्यवहार करें साथ ही बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार श्रद्धालुओं के लिए मन्दिर समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उन्हें आसानी से दर्शन कराए।

पुलिस महानिदेशक ने बताया गया है कि उत्तराखण्ड पुलिस चार धाम यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है। कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व यात्रा पर न आएं।

उत्तराखण्ड पुलिस चारधाम यात्रा के लिए आ रहे सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। धामों में भीड़ के अत्याधिक दबाव के कारण वाहनों को विभिन्न जगहों पर रोका जा रहा है।

इस यात्रा को यादगार और शांतिपूर्ण बनाने में उत्तराखण्ड पुलिस का सहयोग करे, इस दौरान चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीजन ड्यूटी में नियुक्त जनपद व बाहरी जनपदों से आये पुलिस बल के ठहरने हेतु आवासीय बैरिक, बिजली, पानी, शौचालयों की व्यवस्थाओं का भैतिक निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top