Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

बस यात्रियों को लगेगा जोर का झटका,रोडवेज बसों का बढ़ेगा किराया

[ad_1]

देहरादून। उत्तराखंड में रोडवेज बसों के किराये बढोत्तरी पर फैसला अब चंपावत उपचुनाव के बाद ही होगा। चुनाव के कारण लागू आचार संहिता की वजह से राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) बोर्ड की बैठक करने से हिचक रहा है। परिवहन कंपनियां पिछले डेढ़ साल से डीजल मूल्य की बढोत्तरी के अनुसार किराया बढोत्तरी की मांग कर रहे हैं।

एसटीए बैठक को लेकर बार-बार हो रही देरी से परिवहन कारोबारियों में काफी नाराजगी है। चंपावत चुनाव में 31 मई को मतदान और तीन जून को नतीजा आना प्रस्तावित है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता की वजह से नीतिगत निर्णय लेना संभव नहीं है। इसलिए आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही एसटीए बैठक पर निर्णय हो सकता है।

दूसरी तरफ, केएमओयू के निदेशक हिम्मत सिंह नयाल ने कहा कि सरकार को विशेष परिस्थितियों के आधार पर एसटीए बैठक कर किराया वृद्धि पर निर्णय लेना चाहिए। वर्तमान में डीजल मूल्य में इजाफे की बसों को चलाना फायदे का सौदा नहीं रह गया। उल्टा अब यह काफी महंगा पड़ता जा रहा है। यदि सरकार ने जल्द ही किराया वृद्धि पर निर्णय न लिया तो वाहन मालिकों के सामने अपनी बसें खड़ी करने के अलावा कोई चारा न रहेगा। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल कहते हैं किराया बढोत्तरी पर देरी पर देरी होने से वाहन कंपनियों के सामने संकट की स्थिति आ चुक है। हर सेक्टर में महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में किराया वृद्धि का फैसला टाले रखना औचित्य से परे हैं। राज्य में हजारों लोगों का जीवनयापन परिवहन सेक्टर पर ही निर्भर है। एसटीए के निर्देश पर गठित किराया संशोधन समिति दो बार किराया दरों को एसटीए को सौंप चुकी है। इसमें विभिन्न श्रेणियों में 35 से 40 फीसदी तक किराया बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

अभी हाल में रोडवेज के प्रस्ताव पर एसटीए ने समिति को सर्ज प्राइसिंग के आधार पर किराया संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। सर्ज प्राइसिंग के अनुसार यात्री संख्या के आधार पर वाहन मालिक किराया बढ़ा या कम कर सकता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top