Headline
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल

बिग ब्रेकिंग-डीएम ने इस अधिकारी को निलंबित किया

पौड़ी।लैंसडौन तहसील के अंतर्गत घूस लेने के ऑडियो वायरल मामले में महिला राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो पर आखिरकार कार्रवाई की गई है ।इस मामले में डीएम ने महिला राजस्व उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है और साथ ही कानूनगो का तबादला किया गया है। डीएम  ने एसडीएम लैंसडाउन की रिपोर्ट के बाद संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित किया जबकि कानूनगो का धुमाकोट तहसील में तबादला कर दिया है।

आपको बता दें कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम आशीष चौहान ने इस मामले की जांच एसडीएम लैंसडाउन को सौंपी थी। जिसके बाद एसडीएम ने इस मामले की जांच रिपोर्ट डीएम आशीष चौहान को सौंप दी ।इस रिपोर्ट में किसी तरह के लेनदेन की पुष्टि नहीं हो पाई है साथ ही इसे कर्मचारी आचरण  नियमावली का उल्लंघन के अनुकूल भी नहीं माना गया ।

डीएम आशीष चौहान ने बताया कि ऑडियो वायरल मामले में कौड़ीया 4 में तैनात महिला राजस्व उपनिरीक्षक वंदना टम्टा को निलंबित कर दिया गया है और उनको लैंसडाउन अटैच कर दिया गया है जबकि इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से आए कानूनगो रमेश चंद्र को प्रशासनिक आधार पर तबादला धुमाकोट कर दिया गया है।

डीएम ने बताया कि जांच प्रभावित ना हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है।इस पूरे मामले की जांच अब एसडीएम पौड़ी आकाश जोशी को सौंपतेहुए 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है ।डीएम ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top