Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

बिजली गुल होने पर भी रात में जगमगाएगी हरकी पैड़ी

हरिद्वार।हिंदू आस्था से जुड़ी हरकी पैड़ी क्षेत्र में अब बिजली जाने पर रात में भी अंधेरा नहीं होगा। हरकी पैड़ी को जगमग करने के लिए 20 किलोवाट का सोलर ऊर्जा पैनल लगाया जा रहा है। सोलर ऊर्जा संयंत्र लगाने का कार्य दिल्ली की एक प्राइवेट संस्थान गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है।

इस ऊर्जा संयंत्र के लगने से हरकी पैड़ी का महिला घाट, कार्यालय, मंदिर, अन्नक्षेत्र और हरकी पैड़ी का पूरा क्षेत्र को ऊर्जा की आपूर्ति होगी। इसके साथ ही रात के समय हरकी पैड़ी की रौनक बढ़ाने के लिए लगी रंग-बिरंगी डिस्को लाइटें भी बिजली गुल होने पर बंद नहीं होगी। इस सौर उर्जा संयंत्र के लगने से काफी हद तक बिजली की बचत होगी। हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रीगंगा सभा कार्यालय के बराबर वाली छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए लगभग तैयारी हो चुकी है। 20 किलोवाट का यह पैनल 18 किलोवाट तक की सप्लाई करेगा।

विद्युत व्यवस्था चरमराने पर भी हरकी पैड़ी रात में जगमग रहेगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी को भी 24 घंटे सप्लाई मिलेगी। सोलर पैनल का ढांचा लगकर तैयार हो चुका है। सौर ऊर्जा संयंत्र को दिल्ली की एक कंपनी की ओर से लगाया जा रहा है।

हरकी पैड़ी क्षेत्र सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से प्राकृतिक ऊर्जा का प्रचार होगा। जिससे अन्य लोग भी जागरूक होंगे। इसके साथ ही काफी हद तक बिजली की बचत भी होगी। दिल्ली की संस्था गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से यह संयंत्र लगाया जा रहा है।

– तन्मय वशिष्ठ, महामंत्री श्रीगंगा सभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top