Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

“बिल लाओ ईनाम पाओ“ योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में है जागरूक करना: वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल

देहरादून। वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सोमवार को राज्य कर मुख्यालय, रिंग रोड, देहरादून में राज्य कर द्वारा उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना ‘बिल लाओ ईनाम पाओ’ के अंतर्गत प्रथम मासिक लकी ड्रॉ की घोषणा की गई। इस दौरान 1500 ग्राहकों को मासिक लकी ड्रॉ के लिए रैंडमली इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चुना गया। जिसमे प्रथम 500 लोगों को इनाम के रूप में मोबाइल फोन, द्वितीय स्थान पर 500 लोगों को स्मार्ट वॉच एवं तृतीय स्थान पर 500 लोगों को ईयरफोन दिए जाने घोषणा की गई।

वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने “बिल लाओ ईनाम पाओ“ योजना लागू की है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करना है। उन्होने कहा इस तरह हर प्रकार की खरीद पर बिल प्राप्त करने की जागरूकता के माध्यम से राजकोष को सुरक्षित करने में समस्त हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे, इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2023 तक प्रत्येक माह उपभोक्ताओं के पास बिल अपलोड करने पर मासिक पुरस्कार जीतने का अवसर होगा। लकी ड्रा की घोषणा के उपरान्त लकी ड्रा विजेताओं को सूचित किया जाएगा तथा विभाग की चयनित टीम द्वारा उनके सत्यापन के उपरान्त ही पुरस्कार दिये जायेंगे। लकी ड्रा की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री द्वारा समस्त जनता से खरीद पर बिल प्राप्त करते हुए राज्य के विकास तथा खुशहाली में योगदान देने की अपील की गयी।

आयुक्त राज्यकर डॉ. अहमद इकबाल ने कहा सभी ग्राहक अपने बिल blipuk app पर अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा इस माह कुल 6058 जीएसटी बिल एप के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। आज के पहले लकी ड्रा में 01 सितम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2022 तक की अवधि में की गयी खरीद पर अपलोड किये गए बिलों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त योजना की अवधि की समाप्ति पर माह अप्रैल या मई, 2023 में मेगा लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाना है, जिसमें ग्राहकों को कारें, इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक, लैपटॉप, माइक्रोवेव जैसे 10 करोड़ के विभिन्न पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित गुप्ता, अनिल सिंह, ईश्वर सिंह बृजवाल, अनुराग मिश्रा, प्रीति मनराल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top