Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम बोले-‘अडानी-अंबानी अपनी मेहनत से बने करोड़पति, सोनिया गांधी कैसे बनीं करोड़पति?

दिल्ली।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, 2024 के लोकसभा चुनाव, तीसरे मोर्चे और विपक्ष की लामबंदी को लेकर किए मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी सवाल उठाए हैं।

दुष्यंत गौतम ने कहा जिस कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने देश के आजाद होते ही देश के दो टुकड़े कर दिए, आज वो भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक नाटक और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए ये सारा षड़यंत्र किया जा रहा है। भाजपा सूट-बूट की सरकार चला रही है वाले बयान पर दुष्यंत गौतम ने कहा पीएम मोदी को किसी ने सूट गिफ्ट किया, उन्होंने उसे नीलाम करके गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाया। दुष्यंत गौतम ने कहा देश जानता है कि अडानी और अंबानी अपनी मेहनत से करोड़पति बने हैं, मगर सोनिया गांधी कैसे करोड़पति बनी ये देश जानना चाहता है।

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश की जनता के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कांग्रेस से क्या अपेक्षा कर सकते हैं भारत जोड़ने की। उन्होंने कहा जिस कांग्रेस ने आजाद होते ही देश के दो टुकड़े करवा दिया, पाकिस्तान हमसे अलग करवा दिया, उसके बाद हजारों सिखों का कत्लेआम करवा दिया, जाति विशेष को अलग-अलग करने का काम करने का काम करते हैं, पहले संसाधनों पर मुसलमानों का हक बताते हैं, ऐसे लोगों से देश अपेक्षा नहीं करता।उन्होंने कहा कुछ लोगों को इकठ्ठा कर, 40-45 हजार की टी-शर्ट पहनकर रजवाड़े वाला व्यवहार करते हैं, जो जल्द ही खत्म हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top