Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

बीरोंखाल जिला निर्माण एवं जन विकास समिति की अहम बैठक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर इलाके की उपेक्षा का आरोप

[ad_1]

देहरादून। राजधानी देहरादून में बीरोंखाल जिला निर्माण एवं जन विकास समिति की एक अहम बैठक हुई, जिसमें पौड़ी गढ़वाल जिले के अंतर्गत आने वाले बीरोंखाल ब्लॉक की स्यूंसी तहसील को लेकर गहन विचार विमर्श हुआ। इसी समिति के संघर्ष और प्रयासों की बदौलत स्यूंसि तहसील का निर्माण हुआ। बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया कि ,क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज इस इलाके को पूरी तरह उपेक्षित कर रहे हैं। हाल यह है कि तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है। बैठक में इस बाबत मांग प्रस्ताव पारित किया गया कि ,तहसील भवन में कर्मचारियों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाए, साथ ही तहसील भवन की दुर्दशा पर ध्यान देकर इसका जीर्णाेद्धार किया जाए।

समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण प्रकाश ढौंडियाल ने बताया कि, तहसील की स्थापना कांग्रेस शासनकाल में हुई थी, इसलिए शायद वर्तमान मंत्री और विधायक सतपाल महाराज इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं । कई बार समिति के लोग मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज से मिले ,बार-बार आश्वासन ही दिया गया लेकिन कार्य निष्पादित नहीं किया गया।

डॉक्टर ढौंडियाल ने बताया कि यही हाल वेदिखाल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई को लेकर है ।समिति ने बैठक में शिक्षा मंत्री के कार्यों की भी निंदा की और प्रस्ताव पारित किया कि ,अगर वेदिखाल डिग्री कॉलेज में दिए गए नए विषयों की पढ़ाई सुचारू नहीं की गई और प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई तो बीरोंखाल वेदिखाल गढ़वाल की जनता के साथ समिति आंदोलन में उतरेगी।

उन्होंने बताया कि, समिति की लगातार मांग के बाद महाविद्यालय में विज्ञान विषयों को पढ़ाई जाने की अनुमति मिली थी ,लेकिन बाद में भौतिक विज्ञान और गणित विषय को पढ़ाई जाने की अनुमति को रोक दिया गया । ऐसे में महाविद्यालय के छात्रों के साथ घोर अन्याय किया गया है।

उन्होंने बताया कि ,बैठक में मांग प्रस्ताव पारित किया गया है कि वेदिखाल डिग्री कॉलेज में विज्ञान विषयों को पढ़ाई जाने की अनुमति को जारी रखा जाए और यथाशीघ्र प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाए ,ताकि छात्रों का भविष्य अंधेरे में ना डूबे ।इसके अलावा स्युंसी तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ जर्जर तहसील भवन की मरम्मत तुरंत की जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top