Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

बेटियों ने बढ़ाया देश का मान,ICC U-19 Women T20 World Cup खिताब जीतकर बढ़ाया देश का मान, फाइनल में अंग्रेजों को रौंदा

दिल्ली।भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है जब भारतीय महिलाओं (सीनियर या जूनियर) ने विश्‍व कप खिताब जीता। शैफाली वर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने पोचेफ्स्‍ट्रूम में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्‍लैंड को 36 गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से मात दी।

इंग्‍लैंड ने अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल में पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 17.1 ओवर में केवल 68 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप की पहली चैंपियन बनी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों सहित सपोर्ट स्टाफ को 5 करोड़ की धनराशी देने की घोषणा की है. उन्होंने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी और घोषणा की. उन्होंने लिखा, ‘भारत में महिला क्रिकेट चरम पर है और विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद काफी ऊंचा कर दिया है।प्राइज के रूप में पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है. यह निश्चित रूप से एक राह दिखाने वाला वर्ष है.’ साथ ही अमित शाह ने भारतीय महिला टीम को 1 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच देखने के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top