Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

बेन स्टोक्स को जल्द सौंपी जा सकती है इंग्लैंड की कप्तानी : रिपोर्ट

[ad_1]

लंदन। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स जल्द ही इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान के रूप में पदभार संभाल सकते हैं। इंग्लैंड क्रिकेट के नए प्रबंध निदेशक रॉब की ने स्टोक्स के साथ बैठक कर कप्तान की भूमिका को लेकर चर्चा की थी।
रिपोर्ट में यह कहा गया है कि स्टोक्स को 48 घंटे के अंदर जल्द ही इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान के रूप में घोषित किया जा सकता है। स्टोक्स पहले टीम में उप कप्तान के रूप में अपना पद संभाल रहे थे।
स्टोक्स ने खुद हाल ही में यह घोषणा की थी कि शायद उन्हें टेस्ट कप्तान के रूप में जिम्मेदारी दी जा सकती है और यह निर्णय इंग्लैंड के नए प्रबंध निदेशक रॉब द्वारा लिया जाएगा।

स्टोक्स ने आगे बताया कि, मैं केवल इतना कहूंगा कि मेरे लिए इंग्लैंड की कप्तानी करना बहुत बड़ा सम्मान है और जो कोई भी ऐसा करेगा उसे टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी का आनंद मिलेगा।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्टोक्स कप्तानी को स्वीकार करने के इच्छुक हैं और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इस सप्ताह के अंत तक उनकी नियुक्ति की घोषणा करने की उम्मीद कर रही है।
डरहम के क्रिकेट निदेशक मार्कस नॉर्थ ने हाल ही में स्काई स्पोर्ट्स को बताया कि, स्टोक्स अच्छे खिलाड़ी हैं, उनके पास खेलने की अच्छी प्रतिभा है। टीम का नेतृत्व करने के लिए चयनकर्ताओं की स्टोक्स के रूप में अच्छी पसंद है। एक लीडर के रूप में स्टोक्स के पास टीम को आगे ले जाने की क्षमता है।

इस बीच, मिरर डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईसीबी ने आधिकारिक तौर पर मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड के बदले नए कोच के खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्होंने एशेज में हार के बाद कोच का पद छोड़ दिया था।
टेस्ट कोचिंग पद के लिए दावेदारों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज गैरी कर्स्टन और ऑस्ट्रेलियाई साइमन कैटिच के अलावा अन्य पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top