Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के करियर की सबसे महंगी फिल्म है शाबाश मिट्ठू

मुंबई।फिल्म शाबाश मिट्ठू में तापसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान ‘मिताली राज’ की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अच्छी समीक्षा दी थी। फिल्म में मिताली राज के करियर से लेकर निजी जिंदगी तक की कहानी दिखाई जाएगी, लेकिन फिल्म का पूरा फोकस एक महिला होने के नाते मिताली के क्रिकेटर बनने में आई परेशानियों को सामने लाने पर है। जहां परिवार से लेकर एकेडमी तक एक के बाद एक समस्याओं के बाद मिताली राज ने पुरुष प्रधान इस खेल में खुद को साबित किया।

साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय की बदौलत एक अलग मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू, एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने दम पर फिल्म हिट कराने का माद्दा रखती हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है, क्योंकि उनकी फिल्में ज्यादातर लीक से हटकर विषयों पर होती हैं, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा भी जाता है। वर्तमान में तापसी अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में भी वह जमकर मेहनत कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं, फिल्म के बजट से लेकर कहानी और स्टार कास्ट तक सारी जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top