Headline
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग

बोरवेल में गिर गया था 2 साल का बच्चा, सेना की मदद से निकाला गया बाहर

[ad_1]

गुजरात। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक खेत में दो साल का बच्चा गहरे बोरवेल में गिर गया था, जिसे करीब 40 मिनट बाद बाहर निकाला गया. बच्चे की हालत अब स्थिर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे हुई, जब शिवम दूदापुर गांव के एक खेत में खेल रहा था. उसके माता-पिता उस खेत में मजदूरी करते हैं।

ध्रंगध्रा प्रशासन के अधिकारी एमपी पटेल ने पत्रकारों को बताया कि बच्चा बोरवेल में गिर गया था और 20-25 फुट की गहराई में जाकर फंस गया था। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही, स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अहमदाबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को इसकी जानकारी दी गई. स्थानीय प्रशासन ने सेना, अहमदाबाद नगर निगम और पुलिस से भी मदद मांगी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सेना, पुलिस, जिला प्रशासन के कर्मचारी और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने मिलकर बचाव अभियान चलाया और रात करीब पौने 11 बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि बच्चे को पहले ध्रंगध्रा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. बच्चे की हालत अब स्थिर है। उन्होंने कहा, ‘‘सेना, पुलिस और अन्य अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद 40 मिनट में बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top