Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

बड़ी खबर-अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया,पढ़िए पूरी खबर

देहरादून।हरिद्वार बाईपास रोड चौड़ीकरण की निविदा में फर्जी बैंक गारंटी जमा करने पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने ठेकेदार से काम वापस लेने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। आरोपित ने 77 लाख रुपये की बैंक गारंटी बचाने के लिए यह खेल किया।कैंट कोतवाली में दी तहरीर में लोनिवि की अधिशासी अभियंता ने बताया कि आइएसबीटी से रेलवे क्रासिंग के बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। सबसे न्यूनतम टेंडर राकेश कुमार कंपनी, डीडीए एलआइजी फ्लैट, सत्यम एन्क्लेव, दिल्ली का था। लोनिवि की ओर से कंपनी के ठेकेदार को तीन जुलाई 2021 को पत्र जारी कर 30 दिन के अंदर 77 लाख 70 हजार रुपये की बैंक गारंटी जमा करने को कहा गया। आरोपित ने सात अगस्त को यूनियन बैंक आफ इंडिया, दारुखाना ब्रांच, मुंबई की ओर से जारी बैंक गारंटी प्रस्तुत की।

इसके बाद नौ अगस्त को राकेश कुमार कंपनी के साथ अनुबंध किया गया। इसी दिन ठेकेदार द्वारा जारी बैंक गारंटी की जांच करवाई गई तो संबंधित बैंक ने कहा कि उक्त बैंक गारंटी की संख्या उनके रिकार्ड में दर्ज नहीं है। बैंक ने कहा कि यह गारंटी फर्जी तौर पर बनाई गई है। इंस्पेक्टर कैंट कोतवाली शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिशासी अभियंता की तहरीर पर ठेकेदार राकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।हरिद्वार बाईपास रोड चौड़ीकरण की निविदा में फर्जी बैंक गारंटी जमा करने पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने ठेकेदार से काम वापस लेने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। आरोपित ने 77 लाख रुपये की बैंक गारंटी बचाने के लिए यह खेल किया। फर्जी बैंक गारंटी पर पर्दा पड़ा रहे, इसके लिए निर्माण कंपनी ने बैंक गारंटी के साथ संलग्न दस्तावेज में बैंक की फर्जी ईमेल आइडी भी दर्ज की। भेद खुलने पर अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top