Headline
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी

बड़ी खबर-DM ने 15 कर्मचारियों पर FIR दर्ज कराने के आदेश दिए,जानिएं कारण?

पौड़ी।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपना रखा है।गुरुवार को पौड़ी जिला मुख्यालय में प्रशिक्षण के दौरान 15 कर्मचारी नदारद रहे. इन नदारद कर्मचारियों के खिलाफ पौड़ी जिलाधिकारी ने एफआईआर कराने का आदेश दिया है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पौड़ी जिला मुख्यालय में दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है. दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 कर्मचारी नदारद रहे, जिस पर जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने नाराजगी जताई है. साथ ही उन्होंने सभी 15 कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है, यदि इसमें कोई लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रशासन ने संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम हाल और जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है. इन प्रशिक्षणों में कुल 1,600 कार्मिको को निर्वाचन की तकनीकी जानकारियां दी गई।

उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में 764 के सापेक्ष 757 ने प्रशिक्षण लिया, जबकि जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में 836 के सापेक्ष 828 कार्मिक ही उपस्थित हुए. इन दोनों जगहों के प्रशिक्षण में 15 कार्मिक नदारद रहे. प्रशिक्षण से नदारद 15 कार्मिकों के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं. नोटिस के बावजूद भी कार्मिक नहीं पहुंचे तो उन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है. राजनीतिक पार्टियों के साथ निर्वाचन आयोग भी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है. पौड़ी जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, जिसे जिला मुख्यालय में निर्वाचन आयोग की टीम कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रही है. गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 कर्मचारी नदारद रहे, जिन पर जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top