Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

भाजपा आलाकमान के लिए लकी चार्म बने पुष्कर, उत्तराखंड के बाद हिमाचल में मिथक तोड़़ने के अभियान में दिखाई दे रही धामी की धमक

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार दो विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर हर बार सत्ता में बदलाव का मिथक तोडऩे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपर अब हिमाचल विधानसभा चुनाव में मिथक तोड़ने की जिम्मेदारी है। शामिल होने के लिए हिमाचल का रुख कर रहे हैं। उत्तराखंड में पहले चार विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को लगातार दो बार सत्ता में आने का अवसर नहीं मिला। हर विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक टूटा इस वर्ष की शुरुआत में हुए पांचवें विधानसभा चुनाव में, जब भाजपा ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया। चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुए तो स्वाभाविक रूप से इसका श्रेय उन्हें भी मिला। इन दिनों उत्तराखंड के समान परिस्थितियों वाले पड़ोसी राज्य हिमाचल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा नेतृत्व ने धामी की सफल चुनावी रणनीति का लाभ लेने के लिए उन्हें अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

उत्तराखंड में पहली बार हुआ कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई। वर्ष 2017 के बाद 2022 में भी भाजपा ने कांग्रेस को दरकिनार कर सरकार बनाने का मौका हासिल किया। चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुए तो इस कामयाबी के बाद धामी भाजपा के लकी चार्म हो गए हैं। यह इस लिहाज से कि धामी हिमाचल विधानसभा चुनाव में बड़े स्टार प्रचारक की भूमिका में दिख रहे हैं। चुनाव अभियान में लगातार स्वयं को झोंके हुए हैं धामी। उत्तराखंड की तरह हिमाचल में भी हर चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक रहा है, लगता है भाजपा जयराम ठाकुर को भी राह दिखा रही है कि धामी का सदुपयोग करें। उत्तराखंड और हिमाचल में एक दिलचस्प समानता और भी है। इन दोनों पहाड़ी राज्यों का आकार भले ही छोटा है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की कतार देहरादून-शिमला से दिल्ली तक बदस्तूर लगी है। इस दौरान सीएम धामी ने हिमाचल में दोबारा भाजपा की सरकार चुनने की अपील की। और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने का दावा किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से बातचीत में कहा उत्तराखंड की भांति हिमाचल में भी जनता भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा जनता भाजपा के भारी बहुमत के पक्ष में मतदान करेगी। महाजनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों से सम्पर्क कर हिमाचल में पुनः डबल इंजन वाली भाजपा सरकार चुनने का आह्वान किया। एक प्रतिष्ठान पर स्थानीय लोगों के साथ चाय पर भी चर्चा की। सीएम धामी ने कहा हिमाचल की जनता से मिले प्रेम व स्नेह से मन अभिभूत है, उत्तराखण्ड की भांति ही हिमाचल भी रिवाज बदलकर पुनः भाजपा की सरकार चुनने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top