Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े क्या कर रहे हैं? या पार्टी के दूसरे नेता यात्रा को सफल बनाने में ही लगे हैं या कुछ और काम कर रहे हैं? यह सवाल इसलिए है क्योंकि भाजपा ने ग्रैंड स्केल पर लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक परदे के पीछे के काम हो रहा था। कमजोर सीटों की पहचान हो रही थी और उनकी जमीनी फीडबैक ली जा रही थी और कमजोर बूथ की पहचान करके वहां के लिए रणनीति बन रही थी। यह काम अब पूरा हो गया है। हर सीट पर विस्तारक नियुक्त हो गए हैं और उनका प्रशिक्षण भी हो गया है। अब भाजपा ने स्टेज टू शुरू कर दिया है, जिसे लोकसभा प्रवास का नाम दिया गया है।

लोकसभा प्रवास के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दर्जन राज्यों का दौरा करेंगे। सोचें, अभी लोकसभा चुनाव में सवा साल बाकी है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्यों का धुआंधार दौरा शुरू कर दिया। नए साल के दूसरे दिन सोमवार को वे महाराष्ट्र के चंद्रपुर में थे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके अगले दिन यानी मंगलवार को वे बिहार पहुंच गए, जहां वैशाली जिले में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, एक मंदिर में दर्शन को गए और फिर पटना में पार्टी के प्रदेश नेताओं के साथ बैठक करके वापस दिल्ली लौटे। इस पूरे महीने उनका इसी तरह का कार्यक्रम है।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जनवरी के महीने में 11 राज्यों का दौरा करने का कार्यक्रम है। वे पहले हफ्ते में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में जाने वाले हैं, जिनमें से दो राज्यों में अगले महीने चुनाव हैं। वे चुनाव वाले नगालैंड और त्रिपुरा के साथ मणिपुर का दौरा करेंगे। उसके बाद वे छत्तीसगढ़ और झारखंड के दौरे पर जाएंगे। उसके बाद उनका आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने का कार्यक्रम तय है। अमित शाह हाल ही में दो दिन कर्नाटक में लगा कर आए हैं लेकिन फिर कर्नाटक के दौर पर भी जाएंगे। उसके बाद महीने के अंत में उनका हरियाणा और पंजाब के दौरे का कार्यक्रम बना हुआ है।

सोचें, अमित शाह और नड्डा के इतने दौरे होने हैं और उस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी और गैर सरकारी कार्यक्रम चलते रहेंगे, जिनका मीडिया में लाइव प्रसारण चलता है। इसके बरक्स कांग्रेस या दूसरी पार्टियां क्या कर रही हैं? कांग्रेस अध्यक्ष का अभी तक किसी राज्य का दौरा करने का कार्यक्रम नहीं बना है, जबकि अध्यक्ष बने हुए उनको दो महीने से ज्यादा हो गए हैं। न तो मल्लिकार्जुन खडग़े ने अभी तक अपनी टीम बनाई है और न चुनावी तैयारियों के लिए राज्यों का दौरा शुरू किया है। उनके अलावा दूसरा कोई भी नेता नहीं दिख रहा है, जो कांग्रेस की ओर से राज्यों का दौरा करे। महासचिवों के इस्तीफे हो गए हैं और फिर सभी नए सिरे से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, जो 24 से 26 फरवरी तक होने वाले कांग्रेस अधिवेशन के बाद ही हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top