Headline
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

भाजपा ने सतपुली में खोला चुनाव कार्यालय,महाराज ने किया पोखड़ा ब्लाक के गाँवों में जनसम्पर्क

सतपुली। विधानसभा चौबट्टाखाल के नगर पंचायत सतपुली में भाजपा ने सोमवार को विधिवत सबसे पहले चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर कोविड नियमों का पालन करते हुए चुनाव प्रचार की शुरूआत की।

विधानसभा चौबट्टाखाल के नगर पंचायत सतपुली में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने सोमवार को सबसे पहले भाजपा चुनाव कार्यालय में पूजन कर व रिबन काटकर चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्यालय खोलने की शुभकामना देते हुए कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को दूसरी बार विधानसभा चौबट्टाखाल से रिकॉर्ड मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को एक कमल भेंट करना है। उन्होने कहा कि महाराज जी द्वारा पिछले 5 सालों में विधानसभा चौबट्टाखाल में अनेक विकास कार्य किए गए हैं। जिन विकास कार्यों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर प्रचार कर वोट की अपील करनी है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, विनोद घिल्ड़ियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललिता खन्तवाल, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मनजीत सिंह नेगी, महेश मिश्रा, वेद प्रकाश वर्मा, उमेश सिंह, गणेश रावत आदि मौजूद थे। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात श्रीमती अमृता रावत ने एकेश्वर मंडल के शीला कबरा, रीठाखाल, काण्डई और हलुणी आदि गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने भी आज पोखडा मण्डल अंतर्गत सेडियाखाल, संगलाकोटी बाजार, भैड़गाव, गुडिण्डा, सल्ड, मेहरगांव, बणेथ, बडोल एवं बासई आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर जन सम्पर्क किया। इस दौरान भाजपा पोखडा मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top