Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

भाजपा मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी

देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाएगी। भाजपा सांसदों की अगुवाई में 15 मई से 15 जून तक अभियान चलेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की निगरानी में चलने वाले अभियान में उत्तराखंड में भी विभिन्न वर्गों, वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ संपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे।

30 मई को मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। चौहान ने बताया कि अभियान में सांसदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पूरे एक महीने में सांसद पूरे क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

अभियान के दौरान शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, इंजीनियर, खिलाड़ी, कलाकार, व्यवसायी, व्यापारी समेत प्रोफेशनल वर्गों, धार्मिक नेता, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता से संपर्क किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से विशेष संपर्क व संवाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top