Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण दिवस के तौर पर मना रही है मोदी सरकार के 8 साल का कार्यकाल, 30 मई से 15 जून तक प्रदेशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम

[ad_1]

देहरादून। नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के रूप में मनाने जा रही है। इस संबंध में पार्टी ने 30 मई से 15 जून तक कार्यक्रम निर्धारित कर दिए हैं । तय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय के निर्देशानुसर 30 मई से 15 जून तक देशभर की तरह उत्तराखण्ड में भी बूथ स्तर तक इस संबंध विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएँगे। जिसके क्रियान्वयन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल के सयोजन में प्रदेश स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़ड़ा के निर्देशों व प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक के मार्गदर्शन में संचालित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुक्त टीकाकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल से जल योजना जैसी दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए है अधिक से अधिक लाभान्वित व जरूरतमंदों लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा । इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए बनाई गयी प्रदेश स्तरीय समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल का संयोजक के साथ सह संयोजक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बिष्ट समेत कुल 17 विभागों के संयोजक अलग-अलग बनाए गए हैं। इसी तरह सभी जिलों में 3 सदस्य समिति के अलावा मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम हेतु समिति गठन किया जाएगा।

चौहान ने जानकारी दी कि केंद्र व प्रदेशनेतृत्व द्धारा तय इस 15 दिवसीय सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रमों में सभी सांसद, विधायक, नगर निगम एवं पालिका अध्यक्ष,  जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधि व प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की पूर्ण रूप से भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top