Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

भारतीय बॉक्सर निखिल सुरेश की चोट लगने की वजह से मौत, रिंग में विरोधी प्लेयर ने मारा था पंच

[ad_1]

बेंगलुरु। बेंगलुरु में आयोजित स्टेट लेवल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें भारतीय मार्शल आर्ट्स फाइटर निखिल सुरेश की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा 9 और 10 जुलाई को K1 एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कराई गई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के एक मुकाबले में हुआ था। दरअसल, फाइट के दौरान निखिल सुरेश को विरोधी बॉक्सर ने एक ऐसा पंच मारा था कि उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार को निखिल सुरेश ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बॉक्सिंग जगत में शोक की लहर और खिलाडिय़ों में दहशत का माहौल है।

निखिल सुरेश की मौत की जानकारी उनके कोच और पिता ने सोशल मीडिया के जरिए गुरुवार को दी। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके पिता ने कहा है, गंभीर दुख के साथ, मैं उस खबर को साझा कर रहा हूं, जिसने हम सभी को डरा दिया है। मेरा बेटा निखिल आज जिंदगी की जंग हार गया है, कई घंटों की लड़ाई के बाद आखिर वो जिंदगी और मौत की जंग हार गया, सबसे अच्छी मेडिकल केयर के लिए धन्यवाद। निखिल के पिता ने आगे कहा कि वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा और हमेशा याद आएगा। आज मैंने अपना बेटा खोया है, ईश्वर मुझे और मेरे परिवार को शक्ति प्रदान करे। आपको बता दें कि निखिल के पिता ने टूर्नामेंट आयोजकों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बॉक्सिंग टूर्नामेंट के आयोजकों की वजह से लापरवाही हुई, जिसके चलते उनके बेटे को सही समय पर सही इलाज नहीं मिल सका। उन्होंने कहा है कि मैच के दौरान मेडिकल सुविधाओं की कमी थी, ना तो डॉक्टर थे और ना ही एंबुलेंस थी। निखिल के पिता का कहना है कि उनके बेटे को बचाया जा सकता था, अगर टूर्नामेंट के लिए मेडिकल सुविधाओं का उपलब्ध होना अनिवार्य होता।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने इस पूरे मामले से खुद को अलग कर लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि उनका आयोजकों से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इस तरह के किसी टूर्नामेंट की जानकारी भी नहीं थी।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top