Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी  

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चटगांव में खेला जा रहा है, जहां भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की तरफ से शुभमन गिल और कप्तान केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की है। भारतीय टीम ने लंच तक 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। पंत 26 गेंद में 29 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए लंच तक 3 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत की तरफ से शुभमन गिल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही शुभमन गिल 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें तैजुल इस्लाम ने यासिर अली के हाथों कैच कराया। जल्द ही भारत को राहुल और फिर कोहली के रूप में दूसरा और तीसरा झटका लगा। राहुल 22 जबकि कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए।

भारत इस मैच में 3 स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के साथ उतरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए यह सीरीज हर हाल में जीतना जरूरी है। केएल राहुल के पास मौका है कि वह कप्तानी के साथ-साथ अपनी टीम को इस अहम सीरीज में जीत दिलाएं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंतो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, इबादत हुसैन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top