Headline
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

भारत का लक्ष्य दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप-केंद्र बनना है : गोयल

नयी दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अपने आप को दुनिया में सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित करना चाहता है और भारतीय युवा उद्यमियों में स्टार्टअप की एक प्यास सी जग चुकी है। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आर्थिक वृद्ध का प्रवेश-द्वार-भारत के स्टार्टअप परिवेश’ एक गोल-मेज चर्चा में श्री गोयल ने कहा, आज हम तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं, लेकिन हमारी आकांक्षा दुनिया का नंबर एक स्टार्टअप डेस्टिनेशन बनना है। भारत में स्टार्टअप की प्यास जग चुकी है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इकाइयां पूरे नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं और यह तंत्र भारत को एक नई दिशा, नई गति दे रहा है।
गोयल के साथ सत्र की सह-अध्यक्षता संयुक्त अरब अमीरात के उद्यमिता और सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्यम राज्य मंत्री, अहमद बेलहौल अल फलासी , अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री डॉ थानी ज़ायौदी, अबू धाबी आर्थिक विकास विभाग के अध्यक्ष, मोहम्मद अल शराफ ने की।

गोयल ने कहा, भारत स्टार्टअप इकाइयों के लिए एक विशेष जुगलबंदी यानी निवेशकों और उद्यमियों के बीच विशेष तालमेल के साथ सबसे अच्छा पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करता है जिसमें एक संतुलित परिणाम और सभी के लिए एक लाभदायक समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि दुबई एक्सपो से हमारे स्टार्टअप को वित्त जुटाने, समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने और एंजेल निवेश प्राप्त करने का अवसर मिला है। ये पहलू यूएई के साथ भारत की दोस्ती के मजबूत बंधन को मजबूत करने में मदद करेंगे।

स्टार्टअप को बढ़ावा देने में सरकार की भूमिका के बारे में मंत्री ने कहा कि भारत का लक्ष्य स्टार्टअप को एक समान अवसर और सर्वोत्तम व्यावसायिक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) को अंतिम रूप दिया है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार, बी2बी जुड़ाव और आकर्षक निवेश के अवसरों का पता लगाने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, हम इस साझेदारी को स्थिरता, एयरोस्पेस, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी,कनेक्टिविटी, एआई, डेटा एनालिटिक्स, 5जी, मेटावर्स आदि के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हम एक-दूसरे की पेशकशों और विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top