Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

भोपाल में न्यू ईयर की नाइट में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई करने की तैयारी

भोपाल। राजधानी भोपाल में न्यू ईयर की नाइट में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। शहर में 58 पॉइंट पर ब्रीद एनालाइजर से चैकिंग की जाएगी। शराब पीकर ड्राइव करते पकड़े जाने पर पुलिस सीधे वाहन जब्त करेगी।

भोपाल पुलिस 31 दिसंबर की रात 10 बजे के बाद 58 पॉइंट पर ब्रीथ एनालाइजर से चैकिंग करेगी। इसमें पुलिस और यातायात पुलिस दोनों के पॉइंट होंगे। यातायात पुलिस टीआई विशाल वर्मा ने बताया कि शराब पीकर ड्राइव करने वालों के सीधे वाहन जब्त किए जाएंगे, जो सीधे कोर्ट से ही छुड़वाए जा सकेंगे। इसमें न्यूनतम 10 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा।

पुलिस ने न्यू ईयर पर हुड़दंग करने वालों को पकड़ने को पकड़ने के लिए पूरी तैयारी की है। इसके लिए 150 से ज्यादा जगह चैकिंग पॉइंट पर पुलिस कर्मी तैनात होंगे। इसके लिए करीब दो हजार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिस हुड़दंग करने वालों को सीधे लॉकअप भेजेगी।

पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी ना चलाने का संदेश देने के लिए शोले फिल्म के तीन कैरेकक्टर जय, वीरु और मौसी से संदेश भी दिया है। इसमें मौसी जय से कहती है कि नशे में वीरू के हाथ में गाड़ी मत देना जय। इस पर जय जवाब देता है जी मौसी जी। बता दें पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और स्टंट, रेसिंग न कर निर्धारित रफ्तार में वाहन चलाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top