Headline
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पेयजल पंपिंग योजना से सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पेयजल पंपिंग योजना से सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा

मंत्री ने अधिकारियों को सितम्बर माह तक हर हाल में योजना को पूर्ण करने के दिए निर्देश

देहरादून, 01 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में यमुना- मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पेयजल योजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को योजना में हाइडल विभाग का जो पेंडिंग कार्य है जिसकी वजह से पंप चल नहीं पा रहे है, उसे शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा सितम्बर माह तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने यूपीसीएल एवं पेयजल के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के तहत मसूरी कैम्पटी के पास क्यारसी गांव में सब स्टेशन के निर्माण संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के भी निर्देशित किया।

उन्होंने बताया कि पेयजल योजना के लागू होने से मसूरी को पन्द्रह मिलियन लीटर डेली (एमएलडी) वाटर दिया जा सकेगा। मंत्री ने कहा कि जून 2018 में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पेयजल योजना निर्माण की घोषणा की थी, जिसकी स्वीकृति के बाद मार्च 2019 में पहली किश्त रुपये 10 करोड़ पेयजल विभाग को मिल गए थे।

केन्द्र सरकार की 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना जिसकी पाइपलाइन 18 किमी यमुना से ऊंचाई 1.2 किमी की परियोजना के माध्यम से नब्बे हज़ार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी और अगले 30 वर्षो तक मसूरी वासियों की पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मसूरी की पानी की समस्या का निदान हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अभियंता पेयजल संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता डी.के.बंसल, अधीक्षण अभियंता प्रवीण राय, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल राहुल जैन, अधिशासी अभियंता संदीप कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top