Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

मंत्री धन सिंह रावत बोले ‘स्वास्थ्य विभाग गांव गांव लगाए चौपाल’

देहरादून।उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल किसी से छुपा नहीं है। लोग बेहतर इलाज के लिए अन्य जनपदों का रुख करते हैं। जिससे उन्हें काफी अतिरिक्त धन व्यय करना पड़ता है।कमोवेश ऐसी स्थिति प्रदेश के सभी जिलों में देखी जा सकती है।समय-समय पर जिसकी तस्वीर अक्सर सामने आती रहती है।लेकिन इसी के इतर उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए जुटे हैं।

गौर हो कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री लगातार प्रयासरत हैं।जिला भ्रमण के दौरान मंत्री द्वारा अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।जिससे लोगों को बेहतर उपचार मिले सके। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 1800 नए वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं।जिनमें सीएचओ, एएनएम और आशा वर्कर्स को तैनात किया जाएगा और साथ ही प्रदेश के हर दूरस्थ गांव में जल्द स्वास्थ्य चौपालें भी लगाई जाएंगी। धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि दूरस्थ गांव के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे। इसके अलावा हर ब्लॉक मुख्यालय में भी डॉक्टरों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए भी अब गांव तक खुशियों की सवारी पहुंचेगी, जिससे उन्हें अस्पताल आने जाने में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बूस्टर डोज भी तेजी से लगाई जा रही है। बैठक में निदेशक सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दुख जताते हुए कहा कि हम सब सुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।भगवान से प्रार्थना है कि परिवारजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने के साथ ही पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज सभागार में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली।इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज और आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नए वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। धन सिंह रावत ने प्रदेश के हर दूरस्थ गांव में जल्द स्वास्थ्य चौपालों को लेकर मंथन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top