Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

मन की बात कार्यक्रम से हमें मिलती है एक दिशा-रेखा आर्या

देहरादून।आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या तपोवन मण्डल के भगत सिंह कॉलोनी पहुंची जहां पर कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात संवाद कार्यक्रम को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ,पार्टी कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता के साथ सुना।मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को जन-जनतक पहुंचाने और उसके संकल्प की बात कही।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने एवं आत्मनिर्भर भारत को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताईं।इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की सफलता सहित देश की उपलब्धियों, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्द्धक बातों का उल्लेख किया, साथ ही कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी से पुनः सावधानी बरतने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात ,समाज की बात की। मन की बात कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती भी है।कहा कि भले ही वह अब हमारे बीच नही हैं लेकिन फिर भी उनके आदर्श व दिखाए गए मार्ग हमारे लिए प्रेरणा का कार्य करते है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए सभी से एहतियात बरतने की अपील की और कहा कि सभी लोग बूस्टर डोज अवश्य लगाए। कोरोना से डरने की नही बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top