Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

मन की बात कार्यक्रम है एक उत्सव,हर व्यक्ति को मिलता है सीखने का अवसर-रेखा आर्या

मन की बात कार्यक्रम है एक उत्सव,हर व्यक्ति को मिलता है सीखने का अवसर-रेखा आर्या

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कालाढुंगी विधानसभा के बिठोरिया मंडल में कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी के मन की कार्यक्रम

कालाढुंगी।आज जनपद प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कालाढूंगी विधानसभा के मंडल बिठोरिया में सरकार शमसेर सिंह के आवास पहुंची जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं उन्होंने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 103वें संस्करण में उनके विचारों को सुना।कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बाबा अमरनाथ व काशी विश्वनाथ में पर्यटकों की बढ़ती संख्या,1दिन में उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पौधारोपण का रिकॉर्ड, देशभर में नवनिर्मित अमृत सरोवरों माध्यम से संरक्षण व संवर्धन सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को साझा किया,साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण और बारिश के मौसम में आए परेशानियों का जिक्र किया।मंत्रीरेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही प्रधानमंत्री जी के विचारों और भावनाओं को सुनकर हम सभी के भीतर आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार होता है।मन की बात का कार्यक्रम एक उत्सव है जिससे काफी कुछ सीखकर उसे अपने जीवन में उतारने की हम सब कोशिश करते हैं। यह सबके लिए एक सीख है और इतिहास में पहली बार हुआ है जब जनता द्वारा चुना हुआ एक प्रतिनिधि जो एक ऊंचे पद पर रहने के बावजूद जनता से सीधे तरीक़े से संवाद करता है।प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम द्वारा स्वच्छ भारत से लेकर वोकल फॉर लोकल जैसे कई जनजागरण अभियानों और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अनेक सामाजिक परिवर्तन की योजनाओं को सफल बनाया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश गौड़ जी,महामंत्री श्री दीपक सनवाल जी,शक्ति केंद्र संयोजक श्री नंद किशोर बुडलाकोटी जी,बूथ अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा जी,किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री अगन देवया जी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चंपा नेगी जी,जिला महामंत्री श्री नवीन भट्ट जी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top