Headline
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त

महंगाई ने छुआ आसमान,देखिए कितनी बड़ी CNG और PNG की कीमत

नई दिल्ली। प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद शुक्रवार को दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हो गया। इसके अलावा इनपुट गैस लागत में आंशिक रूप से वृद्धि के बाद नोएडा में घरेलू पीएनजी की कीमत में 5.85 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की गई है। यह दर 1 अप्रैल से प्रभावी है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 60.01 रुपये से बढ़ाकर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। पिछले महीने सीएनजी की कीमतों में यह छठी वृद्धि है। कुल मिलाकर, दरें लगभग 4 रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं। वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल के कारण यह वृद्धि हुई है।

आईजीएल घरेलू क्षेत्रों से प्राकृतिक गैस प्राप्त करता है और साथ ही आयातित एलएनजी भी खरीदता है। हाजिर या मौजूदा बाजार में एलएनजी ने हाल के महीनों में रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ और गुरुवार को सरकार ने स्थानीय क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत 2.9 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 6.10 अमेरिकी डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी। उद्योग के सूत्रों ने कहा कि इससे आईजीएल की लागत बढ़ गई है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है।

इस साल ही कीमतों में करीब 8.50 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। हालांकि, कंपनी ने खाना पकाने के लिए घरेलू रसोई में पाई जाने वाली प्राकृतिक गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। सीएनजी की कीमतों में वृद्धि दो सप्ताह से कम समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और रसोई गैस एलपीजी दरों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद हुई है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 63.38 रुपये प्रति किलो होगी, जबकि गुरुग्राम में यह कीमत 69.17 रुपये प्रति किलो है। वैट लगने के बाद कीमतें शहर से शहर में भिन्न होती हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.50 रुपये हो गई। कुछ जगहों पर रसोई गैस की कीमत 1,000 रुपये तक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top