Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को सड़क, होम-स्टे सहित करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी

पौखडा (पौडी)। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 468.35 लाख की धनराशि की अनेक योजनाओं की सौगात दी।

चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखण्ड पोखड़ा को राज्य योजना के अंतर्गत 261.88, लाख की धनराशि की जूनीसेर-बांसई मोटर मार्ग के डामरीकरण और सतपुली में 199.47 लाख की धनराशि से बने होम स्टे, फिशरीज सेंटर और विकासखण्ड एकेश्वर के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों मासौ मुसेटा, पबोली, सासौं, पुसोली, मुड़ियाप, डियूल्ड, अंसारी थापला, बग्याली, कुलासू, ईडा, रणस्वा, पांथर, बडेथ और इसौटी के ग्राम प्रधानों को कुल 70 लाख की लागत के कंप्यूटर का वितरण किया।

श्री महाराज ने कहा कि 1 वर्ष के अंतराल में क्षेत्र में 78 करोड़ 90 लाख की लागत से 67 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सिंचाई विभाग के द्वारा बाढ़ सुरक्षा और अन्य कार्यों हेतु 19 करोड़ 81 लाख रुपए से भी अधिक की स्वीकृति दी गई। विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2022-23 में 58 पंचायत घरों की स्वीकृति दी गई। पर्यटन विभाग के अन्तर्गत पर्यटन आवास गृहों हेतु 10 करोड़ 47 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई।
उन्होने बताया कि पम्पिंग पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए 01 अरब 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 674 महिला स्वयं सहायता समूहों को 66 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। क्षेत्र के विकास के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं अन्य कई प्रकार की पर कार्य चल रहा है।

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 स्यूंसी-बीरोंखाल के बीच निर्माणाधीन कार्यों, कुण्जखाल में बरसुण्ड पम्पिंग पेयजल योजना की प्रगति की जानकारी लेने के साथ-साथ सतपुली नगर में निर्माणाधीन बहुमंजिला शॉपिग कॉम्पलैक्स एवं कार पार्किग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोटा महादेव मंदिर में आयोजित महोत्सव के समापन समारोह में भी प्रतिभाग किया।

लोकार्पण के साथ-साथ कोटा महादेव महोत्सव के समापन के दौरान प्रेम सिंह रावत, पुष्कर जोशी, विवेक सजवाण, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल, मुकेश पोखरियाल, ध्यान पाल गुसाईं, प्रेम सिंह नेगी, यशपाल गोरला, बलवंत सिंह, दर्शन सिंह रिगोड़ा, राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र ढौडियाल और यशवंत सिंह आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top