Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

महाराज ने नीलकंठ महादेव में स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग के बाद की पूजा अर्चना

महाराज ने नीलकंठ महादेव में स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग के बाद की पूजा अर्चना

“सांस्कृतिक उत्सव” में भी किया प्रतिभाग

ऋषिकेश। उत्तरायणी पर्व 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक प्रदेश में आयोजित होने वाले “सांस्कृतिक उत्सव’ और “स्वच्छता अभियान के दृष्टिगत प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नीलकंठ महादेव मंदिर, यमकेश्वर (पौड़ी) में साफ-सफाई कर पूजा अर्चना की।

प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने मंगलवार को नीलकंठ महादेव मंदिर, यमकेश्वर (पौड़ी) पहुंच कर मंदिर में “स्वच्छता अभियान” शामिल होकर अपने हाथों से साफ-सफाई करने के बाद पूजा अर्चना कर वहां आयोजित”सांस्कृतिक उत्सव” में भी प्रतिभाग किया।

ज्ञात हो कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान छेड़ने का आह्वान किया था। इसी के दृष्टिगत प्रदेश के धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने भी नीलकंठ महादेव मंदिर में साफ सफाई और पूजा अर्चना करने के बाद सांस्कृतिक आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन आलौकिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय होगा।

पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने कहा कि चारधाम के चार शीतकालीन मंदिर केदारनाथ मंदिर ओमकारेश्वर, उखीमठ, बद्रीनाथ नरसिंह मंदिर, जोशीमठ, गंगोत्री मंदिर मुखवा और यमुनोत्री मंदिर, खरसाली सहित प्रदेश के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन विशेष पूजा अर्चना की जायेगी।

श्री महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार, 22 जनवरी को सभी अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top