Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ी फूट के आसार, दो पूर्व मंत्री समेत कुछ और विधायक कर सकते हैं बीजेपी जॉइन

[ad_1]

मुंबई । महाराष्ट्र कांग्रेस को आने वाले दिनों में एक बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके एक नेता जल्दी अक्टूबर में होने वाले शिंदे-फडणवीस सरकार के अगले कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। यह कहा जा रहा है कि कुछ कांग्रेस विधायक भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि विधानपरिषद चुनाव में 7 कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी को वोट दिया था। जिसकी वजह से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं शिंदे-फडणवीस सरकार के फ्लोर टेस्ट (बहुमत परीक्षण) के दौरान भी कांग्रेस पार्टी के दस विधायक भी सदन में गैर हाजिर थे।

कुछ दिन पहले भी ऐसी ही खबरें सामने आई थी कि महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। दरअसल उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। यह मुलाकात फडणवीस के सागर बंगले पर हुई थी। जिसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। बात यहीं नहीं रुकी थी पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे कि वह भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने खुद इस बात का खंडन करते हुए कहा था कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे।

असलम शेख पर 1000 करोड़ के घोटाले का आरोप
दरअसल असलम शेख भी ईडी के राडार पर हैं। दरअसल उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र मलाड के मढ़ मार्वे इलाके में अवैध रूप से एक हजार करोड़ रुपए के स्टूडियो स्टूडियो बनवाये हैं। शेख पर यह आरोप लगा कि उन्होंने सीआरजेड के नियमों का उल्लंघन करके दो दर्जन से अधिक फिल्म स्टूडियो को गैरकानूनी तरीके से बनवाएं हैं। इस बाबत बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इन अवैध स्टूडियोज पर कार्रवाई करने के लिए वन मंत्रालय को पत्र लिखा था।

आलाकमान से हुई थी क्रॉस वोटिंग की शिकायत
विधान परिषद चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग की शिकायत महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आलाकमान से इस बात की गुजारिश भी की थी कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाईवकी जाए। ताकि पार्टी के अन्य विधायकों में एक संदेश जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top