Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

मां पूर्णागिरि धाम में 24 जून से शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक नहीं हो सकेंगे देवी के दर्शन, जानिए वजह

[ad_1]

चंपावत। मां पूर्णागिरी धाम में 24 जून को श्रद्धालु शाम सात बजे से सुबह के पांच बजे तक देवी के दर्शन नहीं कर सकेंगे। यह फैसला पूर्णागिरि मंदिर समिति व पुजारियों की बैठक में लिया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी द्वारा बताया गया कि बरसात का सीजन शुरु हो चुका है, और बारिश के चलते कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है, जिसके चलते श्रद्धालुओं को बरसात में असुविधा और असुरक्षा से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

सरकारी मेला समाप्त होने के बाद 16 जून से मेला क्षेत्र में कई जगह पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात को आवाजाही में भी दुश्वारी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णागिरि धाम में मांस-मदिरा का किसी भी रूप में सेवन नहीं होगा। मेला क्षेत्र में इस नियम को तोड़ने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

अब मंगलवार से टैक्सियां टनकपुर से सीधे भैरव मंदिर तक आवाजाही कर सकेंगी। 20 जून तक वाहनों की आवाजाही टनकपुर से ठुलीगाड़ तक हो रही थी। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक अलग से जीप-टैक्सियों की व्यवस्था थी। अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बैठक में नीलाधर तिवारी, पीतांबर तिवारी, भुवन पांडेय, माधव दत्त, प्रकाश पांडेय, जमुनादत्त पांडेय, नेत्रबल्लभ तिवारी, नरेश तिवारी, दयानंद पांडेय आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top