Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

माउंट फैबर ने सिंगापुर में शुरू की भारतीय सैलानियों पर केंद्रित सुविधा

सिंगापुर। सिंगापुर में आने वाले भारतीय पर्यटकों की अभिरुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भ्रमण और लाइफस्टाइल सेवाओं का परिचालन करने वाली कंपनी माउंट फैबर लेजऱ ग्रुप (एमएफएलजी) ने यहां ‘सेंट्रल बीच बाजार’ नामक से एक नया आकर्षक केंद्र प्रस्तुत किया है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह सुविधा भारत और उसके पड़ोसी देशों के पर्यटकों को आकर्षित करेगी। यह सुविधा दिन-रात खुली होगी, जहां हमेशा मेले और उत्सव का वातावरण होगा। इस केंद्र पर भारत के लजीज भोजन के लिए विशेष फूड कोर्ट और रेस्त्रां के प्रबंध किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सिंगापुर भारत के सबसे अधिक सैलानियों के आकर्षक पर्यटन केंद्रों में एक है। एमएफएलजी ने कहा है कि सेंट्रल बीच बाजार इस तरह बनाया गया है कि यहां कम बजट पर सभी को सुखद अनुभव मिल सके। एमएफएलजी के कहा है कि वह इस नए आकर्षण केंद्र के साथ भारत के पड़ोसी देशों के पर्यटकों और यात्रियों को भी लुभाएगी। कार्निवाल बीच पर दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे ऊंचे फाउंटेन सेंटोसा स्काईजेट के अलावा रोमांचक सिमुलेशन राइड्स और कार्निवाल गेम्स हैं और संगीतमय फौव्वारा और पानी के खेल जैसी सुविधाएं हैं।

एमएफएलजी के प्रबंध निदेशक बुहडी बोक ने कहा कि बड़ी संख्या में पर्यटक छुट्टियां मनाने सिंगापुर आने लगे हैं और स्थानीय लोग भी कुछ नया मनोरंजन चाहते हैं इसे देखते हुए इस सुविधा के शुरू किए जाने का यह अनुकूल समय है।सेंटोसा डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएन चेइंग ने कहा, पर्यटकों की तादाद बढऩे के साथ हमने सिंगापुर के लोगों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत की जोरदार तैयारियां की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top