Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार नाटक का दृश्य देखकर दर्शक हुए भावुक

मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार नाटक का दृश्य देखकर दर्शक हुए भावुक

श्रवण कुमार नाटक देख दर्शकों के आँखों से निकले आँसू

देहरादून।पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून की रामलीला के मंच पर पांचवे दिन केवट दृश्य, सुमंत विलाप, दशरथ विलाप व राम-भरत मिलन के साथ ही पहली बार श्रवण कुमार नाटक का भी मंचन किया गया। श्रवण कुमार नाटक के सुंदर मंचन से सभी दर्शकों का मन मोहा श्रवण कुमार के भावनात्मक अभिनय को देखकर दर्शक भावुक नजर आए।

पर्वतीय रामलीला कमेटी विगत 14 वर्षों से देहरादून में रामलीला का आयोजन कर रही है। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी शुरु से ही इस रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते आए हैं। वह चार साल तक राम की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं।

पर्वतीय रामलीला कमेटी के 14 वर्षों के सफर में जब इस वर्ष पहली बार श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया गया तो उसमें ललित जोशी श्रवण कुमार का अभिनय करते हुए नजर आए। जल की तलाश में सरयू के तट पर श्रवण कुमार जब राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण से घायल हो जाते हैं उस दृश्य का अभिनय करते हुए ललित जोशी ने

मैंने जालिम तेरा क्या बिगाड़ा,
तीर सीने में क्यों तूने मारा।
अंधे माता पिता प्यासे वन में
बैठे आस लगाये मन में।

उक्त पंक्तियों को गाते हुए दर्शकों के भाव विभोर किया और कई दर्शकों के आँखों से झलके आँसू।

श्रवण कुमार नाटक के जरिए दिखाया गया कि आज के युवा पीढ़ी को मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार से सीख लेनी चाहिए। मंचन के दौरान संदीप ढैला ने राजा दशरथ की भूमिका निभाई तो वहीं श्रवण कुमार के पिता के रूप में हरिसुमन सिंह व माता का अभिनय योगेश पपनै ने किया। सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ नशा उन्मूलन को लेकर भी कार्य कर रहे हैं। वह अपने संस्थान में सैंकडों बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। व्यस्त जीवन शैली के बावजूद भी वह ऐसे अनेकों साामाजिक व धार्मिक आयोजनों में निस्वार्थ भाव से प्रतिभाग करते रहे हैं।

पंचम दिन के मंचन के दौरान पर्वतीय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट, महामंत्री मदन जोशी, मुख्य अतिथि के रूप में अनंत शंकर ताकवाले डीआईजी उत्तराखण्ड पुलिस, ज्वाइंट डायरेक्टर अभियोजन गिरीश चन्द्र पंचोली, केयर कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार शर्मा,आरोग्य मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन संदीप केडिया सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी व विभिन्न अतिथिगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top