Headline
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज

मानसी नेगी उत्तराखंड की बेटियों के लिए मिशाल-एडवोकेट ललित जोशी

देहरादून।तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित गोल्डन गर्ल एथलीट मानसी नेगी ने आज सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी से मुलाकात की। इस दौरान एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार की बधाई व भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए मानसी नेगी को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है।

हाल ही में चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में मानसी नेगी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।  मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। 2021 में राष्ट्रीय खेल में सिल्वर मेडल जीता, यूनिवर्सिटी लेवल, कॉम्पिटीशन में भी सिल्वर मेडल जीता, खेलो इंडिया में भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता,नवंबर 2022 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

मानसी मूल रूप से चमोली जनपद के मजोठी गांव की रहने वाली हैं, परिवार की विषम परिस्थितियों के बाद भी उन्होंने अपने खेल को आगे बढ़ाया और आज देश में गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर है। मानसी नेगी ने बताया कि उन्हें सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी का सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्हीं के आशीर्वाद से ही  मेरा भाई इनके संस्थान से नि:शुल्क उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वहीं संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि पहाड़ की बेटी मानसी अपनी प्रतिभा से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। लगातार सफलताओं के बावजूद भी वह अपने भाई की शिक्षा के लिए चिंतित रहती थी। क्योंकि गोपेश्वर में बड़ा भाई गौरव नेगी स्पोर्ट्समेन होने के बाद भी बुरी संगत के कारण गलत व्यशनो में पढ़ गया था जिसे देखते ललित जोशी के संस्थान ने मानसी के भाई की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी ली और लगातार एक वर्ष से उसकी काउन्सलिंग करते हुये उसको व्यशन मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया जिसके परिणामस्वरुप आज गौरव नेगी फिर से नशामुक्त बन गया है तथा देहरादून सीआईएमएस संस्थान से मिशन एजुकेशन के तहत नि:शुल्क रूप से अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा है। जिसके फलस्वरूप आज गोल्डन गर्ल भाई गौरव नेगी की चिंता से मुक्त होकर भारत का विश्व में प्रतिनिधित्व कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top