Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

मुकेश खन्ना की शक्तिमान में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह?

[ad_1]

दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने 90 के दशक में धारावाहिक शक्तिमान से खूब वाहवाही बटोरी थी। उन्होंने हाल में ऐलान किया था कि वह इसी कॉन्सेप्ट पर फिल्म शक्तिमान बनाएंगे। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तभी से दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म के लिए अभिनेता रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है। वह इसमें मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर को शक्तिमान में सुपरहीरो की भूमिका निभाने की पेशकश की गई है। खबरों की मानें तो उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, अभिनेता ने अभी तक इस प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है। एक सूत्र ने कहा, रणवीर ने भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान की भूमिका निभाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। मेकर्स को भी लगता है कि रणवीर सुपरहीरो के कैरेक्टर में करिश्मा कर सकते हैं।सूत्र की मानें तो इस प्रोजेक्ट को लेकर मेकर्स और रणवीर में बातचीत चल रही है।

सूत्रों ने मुकेश से संपर्क किया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी। हालांकि, उन्होंने इस खबर का खंडन भी नहीं किया। यह सभी जानते हैं कि रणवीर अलग-अलग प्रकार के किरदारों को निभाने में सक्षम हैं। यदि वह सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे, तो यह दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

मुकेश ने बताया था कि वह 300 करोड़ रुपये में शक्तिमान बनाएंगे। उन्होंने कहा था, कई सालों बाद यह प्रोजेक्ट मेरे हाथ आया है। लोग मुझे शक्तिमान 2 बनाने के लिए कहते थे। मैं शक्तिमान को टीवी पर वापस नहीं लाना चाहता था। मैंने सोनी पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है। यह एक बड़ी फिल्म है, जो कम-से-कम 300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी।
इस फिल्म को स्पाइडर मैन के मेकर्स बना रहे हैं, लेकिन शक्तिमान बिल्कुल देसी होगा। मुकेश ने बताया था कि कोई हिंदुस्तानी ही फिल्म का निर्देशन करेगा। यह फिल्म तीन हिस्सों में बनेगी और इसे हिंदी, मलयालम, तेलुगु और तमिल में भी रिलीज किया जाएगा।

शक्तिमान टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक रहा है। इसमें मुकेश ने शक्तिमान की भूमिका निभाई थी। उनका डबल रोल था। एक में वह पत्रकार गंगाधर थे और दूसरे रोल में सुपरहीरो। सुपरहीरो की पहचान छुपाने के लिए वह गंगाधर बने थे, जो काफी बेवकूफियां करता रहता है। टीवी पर यह शो 13 सितंबर, 1997 को टेलीकास्ट हुआ और 2005 तक प्रसारित हुआ था। शक्तिमान भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
रणवीर जल्द ही निर्देशक रोहित की सर्कस में दिखाई देंगे। करण की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर काम कर रहे हैं। करण की तख्त रणवीर के खाते से जुड़ी है। वह बैजू बावरा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top