Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना’ के अन्तर्गत 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के नगर पालिका परिषद पिथौरागढ के अन्तर्गत आंतरिक सडकों की मरम्मत के लिये इस वित्तीय वर्ष हेतु 1 करोड़ रुपये की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ की विधानसभा धारचूला में विर्थी फॉल से खलिया टॉप, होकरा बालचन्द कुंड, खलिया से हीरामणि, दालीगाड से थाला एवं सैणराथी से थाला तक ट्रैकिंग रूट के निर्माण हेतु इस वित्तीय वर्ष हेतु 1 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

जनपद पिथौरागढ के खडकोट स्थित आवासीय बस्ती के समीप निकासी नाली एवं पिथौरागढ चण्डाक व जी.जी.आई.सी. खडकोट आन्तरिक मोटर मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य किए जाने हेतु 93 लाख 27 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा पुरोला के अन्तर्गत नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-05 व 06 के आन्तरिक मार्गों में कराये गये निर्माण कार्यों हेतु 56 लाख 68 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जनपद हरिद्वार विधानसभा रानीपुर के अन्तर्गत नगर पालिका शिवाालिकनगर के नवोदय नगर कालोनी में सी.सी. द्वारा सड़क के निर्माण हेतु 23 लाख 32 हजार रुपये व नेहरू नगर कॉलोनी के सी.सी द्वारा सडक निर्माण किये जाने हेतु 23 लाख 34 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जनपद पौडी गढ़वाल के विधानसभा कोटद्वार में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) सिम्मलचौड में महिला नशा मुक्ति केन्द्र की मरम्मत कार्य हेतु 60 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top