Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी में लोक सभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया

उत्तरकाशी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी जिले के अपने भ्रमण के दौरान सोमवार लोक सभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ ही मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उत्तरकाशी पहुँचकर राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में लोक सभा चुनाव के लिए जिले की पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने स्ट्रॉंग रूम व परिसर के विभिन्न क्षेत्रों तथा तीनों स्तर के सुरक्षा घेरों की मौके पर जाकर पड़ताल की तथा सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश देते हुए परिसर में सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था और विद्युत व्यवस्था की भी जानकारी ली।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित करने के साथ ही मतगणना कर्मियों के बेहतर प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं मतगणना के दिन गणना प्रक्रिया धीमी न हो और सभी सूचनाएं समय से प्रेषित की जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मतगणना केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गणना केन्द्र पर 10-10 मतगणना टेबल लगाई जाएंगी।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिला निर्वाचन अधिकारी जय किशन, उप जिलाधिकारी व एआरओ देवानंद शर्मा, नवाजिश खलीक, बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे।

इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित जिलाधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top