Headline
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल, पोस्टल बैलेट में पारदर्शिता बरतने की मांग

देहरादून।आर्मी के सेंटर पर पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या से मुलाकात की है। इस दौरान गोदियाल पोस्टल बैलेट में इस प्रकार से फर्जीवाड़े पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या से मुलाकात की. इस दौरान पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस प्रकार से पोस्टल बैलेट में फर्जीवाड़े का वीडियो सामने आया है. वह निर्वाचन प्रणाली की पारदर्शिता पर एक बड़ा सवाल करता है कि कैसे एक ही व्यक्ति सभी पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल सकता है. गोदियाल ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से सेना को दिए जाने वाले पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया की जानकारी भी ली. साथ ही मांग की है कि सेना को दिए जाने वाले पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और एक ही स्थान (सेना के सेंटर या बेस कैम्प) में प्रत्येक मतदाता का वोट डलवाया जाए।

वहीं, इस सुझाव पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कांग्रेस से एक लिखित पत्र भी मांगा है, जिसके आधार पर इस पत्र निर्वाचन आयोग को भेजा जा सके. वहीं, गोदियाल ने यह भी कहा कि PWD और 80 वर्ष से अधिक लोगों के पोस्टल बैलेट में भी कई शिकायतें सामने आई हैं. इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि वायरल वीडियो के संबंध में पिथौरागढ़ के संबंधित RO ने सेना के अधिकारियों से इस पर जवाब मांगा, जिस पर उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनके सेंटर का नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 3 दिन पहले एक आर्मी कैम्प में पोस्टल बैलेट के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल किया था. जिसे लेकर आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात की. वहीं, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पोस्टल बैलेट में फर्जीवाड़ा होने पर सवाल खड़े किए और कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है. इसलिए सेना को दिए जाने वाले पोस्टल बैलेट में पारदर्शिता बरती जाए, जिससे कि इस प्रकार के फर्जीवाड़े पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top