Headline
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने विभागीय अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में मसूरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से सम्बन्धित सभी कार्यों की समय सीमा निर्धारित की जाए, एवं कार्यों को निर्धारित समय सीमा तक पूर्ण कर लिया जाए।

मुख्य सचिव ने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य करने से पहले पेयजल, जल संस्थान और यूपीसीएल से सामंजस्य स्थापित कर लिया जाए, ताकि सड़कों को फिर से न खोदना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सड़कों के स्क्रैपिंग एवं पुनः पक्कीकरण का कार्य पैचेज में किया जाए, एक साथ पूरी सड़क खोद कर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को बहुत असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 500 मीटर में शौचालय स्थापित किया जाए एवं साइनेज आदि की उचित व्यवस्था की जाए ताकि पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

मुख्य सचिव ने कहा कि पीक सीजन में पर्यटकों को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए प्रत्येक कार्य को उसकी प्रकृति और कम से कम समय में पूर्ण किए जाने को देखते हुए अलग-अलग तिथि निर्धारित की जाएं। उन्होंने कहा कि शीघ्र कार्य पूर्ण करने के साथ ही कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार समझौता न किया जाए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एमडीडीए  बृजेश कुमार संत एवं सचिव शहरी विकास श्री विनोद कुमार सुमन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top